आजमगढ़। परिवर्तन यात्रा के तहत आजमगढ़ पहुंचे भाजपा के नेता विनय कटियार ने कहा कि यह मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र है लेकिन मुलायम सिंह यादव को यहां आने की फुर्सत नहीं है।
वहीं उनकी सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। रहा सवाल हाथी का तो वह लकवे का शिकार हो गयी है अब वह चल नहीं सकती। सपा सीन से गायब है आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार बननी तय है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास नहीं हुआ है। नेशनल हाइवे भाजपा की देन है। यूपी सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिलाएं लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। आतंकवाद बढ़ रहा है।
अपहरण की घटनाएं आमबात हो चुकी हैं। देश के इतिहास का सबसे बड़ा दंगा मुजफ्फरनगर में हुआ। तमाम लोग मारे गये और हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा। केंद्र सरकार ने देश के बहुमुखी विकास का काम किया है।
आजमगढ को दिल्ली से जोड़ने के लिए भी ट्रेन दी। हाइवे का निमार्ण केंद्र सरकार की देन है। इसके अलाव तमाम जनकल्याणकारी योजना सरकार चला रही है
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal