चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को सतलुज यमुना लिंक नहर पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया।
तरनतारन में किसानों की सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि पंजाब में किसी भी हालत में एसवाईएल का निर्माण नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल के लिए कांग्रेस दोषी है। कांग्रेस की गलतियों के कारण आज पंजाब के किसानों के सामने समस्या आयी है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती उन किसानों के बीच जल्द ही मुआवजा का वितरण कर देगी।
जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अपना घर सरकार के आदेश के बाद छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके आदेश सभी डीसी को जारी कर दिए गये है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal