नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर और पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है। जानकारी आई है कि वे कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे। आज चुनाव आयोग ने भी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण कर दी है।
पंजाब की सियासत में लंबे समय तक सिद्धू के असमंजस की स्थिति बरकरार रही। भाजपा को अलविदा कहने वाले क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू अब कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ने वाले हैं।
बीते दिनों नवजोत सिंह कि पत्नी नवजोत कौर ने अमृतसर में इसका एलान किया था।भाजपा से रिश्ता तोड़कर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी नवजोत कौर ने सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा था कि अगर सिद्धू मेरी सीट अमृतसर (पूर्व) से लड़ना चाहें तो मैं सीट छोड़ दूंगी।
अमृतसर (पूर्व) की विधानसभा सीट से सिद्धू की पत्नी विधायक हैं। बीते दिनों उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही ये भी साफ है कि नवजोत कौर सिद्धू अब 2017 में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी।
पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं 11 मार्च को सभी 5 राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ और यह 18 मार्च 2017 को समाप्त हो रहा है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटों पर चुनाव होने हैं।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंध की सरकार है। ऐसे में 177 विधानसभा सीटों में शिरोमणि अकाली दल के पास 56, भाजपा के पास 12, कांग्रेस के पास 46 और निर्दलीय विधायकों के पास 3 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने इन 5 राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal