मुंबई। मुंबई शेअर बाजार के निर्देशांक में 329.26 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को बाजार 26.230.66 अंकों पर बंद हुआ।
इसी तरह राष्ट्रीय शेअर बाजार के निर्देशांक में 106.10 अंकों की गिरावट के साथ बाजार 8,086.80 अंकों पर बंद हुआ।
इस सप्ताह बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई थी, जो आज सप्ताह के आखिरी दिन भी देखी गई।
मिली जानकारी के अनुसार मिडकॅप व स्मॉलकॅप के शेयरों में नरमी देखी गई। मुंबई शेअर बाजार में मिडकॅप निर्देशांक में 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई तो राष्ट्रीय शेअर बाजार में मिडकॅप निर्देशांक में 1.5 फीसदी गिरावट हुई।
शुक्रवार को शेयरबाजार में वाहन, आईटी, मेटल, औषधि, निजी बैंक, एशियन पेंट्स, मारुती सुझुकी, टाटा मोटर्स, अदानी पोट्र्स, बीपीसीएल, एचडीएफसी, एफएमसीजी आदि शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि आयशर मोटर्स, आयडिया, टाटा पॉवर, बजाज ऑटो आदि शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal