जगदलपुर। धान खरीदी के लिए इस वर्ष किसानों से पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 20 हजार से अधिक किसानों ने धान बिक्री के लिए अपना नाम लिखवाया है। इस वर्ष धान की खरीदी समितियों द्वारा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
यह जानकारी देते हुए बैंक के अध्यक्ष व सांसद दिनेश कश्यप ने बताया कि इस वर्ष कृषकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों को विशेष तौर पर इंतजाम करने के आदेश जारी किए हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal