Monday , October 14 2024
सिद्धार्थनगर जेल में गांजा बिक्री मामले में बड़ी कार्रवाई

आरोपियों को छुड़ाने के लिए प्रधान पति ने थाने पर बोला हमला

बहराइच। लूट के संदिग्ध आरोपियों को थाने से छुड़ाने के लिए ग्राम प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया।बौंडी थाने के थानाध्यक्ष को मारा पीटा और वर्दी फाड़ दी। हमले में थानाध्यक्ष को चोटे आई हैं। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति समेत चार को नामजद करते हुए 12 अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि अभी हमलावर फरार हैं किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डोकरी निवासी नईम पुत्र ईदू ने बुधवार को थाने में नकदी और अन्य सामान के लूट की तहरीर दी थी। उसने तहरीर में कुछ लोगों के नाम का जिक्र किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोदही गांव निवासी अजय कुमार, पिंटू चौहान समेत छह संदिग्ध लोगों को थाने पर पूछताछ के लिए लाई थी। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान गायत्री के पति, देवर विक्रम चौहान और मोहित चौहान को हुई। सभी ने पुलिस को कार्रवाई का विरोध किया।

पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए ले जाए गए लोगों को छोड़ने की लिए दबाव बनाया। लेकिन पुलिस ने संदिग्ध लोगों को नहीं छोड़ा तो प्रधान पति मनीराम चौहान भी थाने पहुंच गए। हेड कांस्टेबल महेश राय का कहना है कि पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष ने सभी संदिग्धों को लॉकअप में डालने के लिए कहा। जिससे प्रधान पति और उनके समर्थक नाराज हो गए। सभी ने थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह पर हमला कर दिया। वर्दी फाड़ डाली।

घटना गुरुवार दे रात की है। ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों की ओर से किए गए हमले में थानाध्यक्ष को चोटे आई हैं। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने हमलावारों से थानाध्यक्ष को छुड़ाया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तहरीर पर प्रधान पति समेत चार नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पति और उनके देवर समेत अन्य ने हमला कर विवाद किया था। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिरासत में दिए गए संदिग्ध लोगों को कल ही छोड़ दिया गया था।

पुलिस कर्मियों ने इलाज के लिए गए थानाध्यक्ष को अस्पताल ले गए। इस मामले में जानकारी के लिए क्षेत्राधिकारी महसी को फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

ALSO READ: हादसा: बेकाबू हाइवा से तीन की मौत, चालक नशे में था

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com