लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 को लखनऊ में घोषणापत्र जारी करेंगे। घोषणापत्र जारी करते समय लखनऊ में शाह के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में 15 वर्षो के बनवास को समाप्त करके सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्र में विकास और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने को केंद्रीय विषय बना सकती है
सूत्रों ने बताया कि घोषणापत्र में सुशासन, राज्य में भ्रष्टचार मुक्त सरकार प्रदान करना सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
घोषणापत्र में पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को रेखांकित करेगी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी और पार्टी कुछ रोजगार सृजन करने वाले कार्यक्रमों की घोषणा भी कर सकती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal