उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण लू और तापमान की तपिश से झुलसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बाँदा देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहाँ तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का असर बुंदेलखंड, दक्षिणी यूपी, आगरा, अलीगढ़ और अन्य जिलों में सबसे ज्यादा देखा गया। आज प्रदेश के 22 जिलों में लू और हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Read It Also :- शिकायतों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, जिम्मेदार पर गिरी गाज़
बाँदा के अलावा प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर और चित्रकूट में भी तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। इन इलाकों में लू के थपेड़ों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, तराई क्षेत्र के आठ जिलों — जैसे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच — में आज शाम बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच स्कूलों में समय में परिवर्तन किया जा सकता है और प्रशासन द्वारा जनहित में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लोगों को धूप में निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पानी का भरपूर सेवन करने की सलाह दी गई है।
राज्य में आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की आशंका है। मौसम विभाग ने चेताया है कि हीटवेव की स्थिति आने वाले 48 घंटों तक बनी रह सकती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal