भोपाल। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में आसन्न विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याषी मुकेश मल्होत्रा द्वारा आज शुक्रवार काे नामांकन दाखिल किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक सचिन यादव और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बनायी गई समिति के सदस्यगण शु्क्रवार दोपहर 12 बजे विजयपुर पहुंचेंगे।
दिग्विजयसिंह दिल्ली से विजयपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा द्वारा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल रैली में शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय नेतागण भी बड़ी संख्या में नामांकन रैली में उपस्थित रहेंगे।
उक्त नेतागण अपरान्ह 4 बजे विजयपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal