हाथरास: हाथरस में बिसावर क्षेत्र के गांव नगला शेखा स्थित कदमखंडी के निकट रविवार देर रात एक युवक को कई राउंड गोलियां मारी गईं। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने खंदौली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। वहीँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
दरअसल बताया जा रहा है कि नगला छत्ती निवासी हरेंद्र उर्फ हाथी को कुछ लोग घर से बुलाकर बीती रात रविवार को ले गए। युवकों ने हरेन्द्र को नगला शेखा स्थित कदमखंडी के पास शराब पिलाई गई, फिर किसी बात को लेकर उसे गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। उन्होंने लहुलूहान हालत में युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिसावर थाना पुलिस मौके पहुंची और युवक को तुरंत खंदौली के एक चिकित्सालय में ले जाया गय।
यह भी पढ़ें : देवी प्रतिमा विसर्जन हिंसा: नरसंहार की घटना में दूसरे युवक की भी मौत, आक्रोशित जनता सड़क पर उतरी
जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal