नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक उपदेशक और भारतीय क़ानून के तहत भगौड़े घोषित किए गए ज़ाकिर नाइक के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है।
ज़ाकिर नाइक के एक्स हैंडल पर लिखा है कि क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग के जवाब में ज़ाकिर नाइक के एक्स हैंडल पर भारत में रोक लगाई गई है।
ज़ाकिर नाइक के एक्स हैंडल को भारत में अब नहीं देखा जा सकेगा। इससे पहले शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने भी ज़ाकिर नाइक की पाकिस्तान यात्रा पर टिप्पणी की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, “भारतीय क़ानून के अनुसार भगौड़े ज़ाकिर नाइक का पाकिस्तान में गले लगाकर उच्च स्तर पर स्वागत किया गया है। यह बहुत निराशाजनक है और निंदनीय है लेकिन यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal