नई दिल्ली। करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान के जन्म को 2 सप्ताह से अधिक हो गए हैं।
लोगों ने तैमूर के जन्म के बाद से ही ये अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि वो भी अपने माता-पिता की तरह बॉलीवुड में आएगा। लेकिन करीना ठीक इसके विपरित हैं। करीना अपने तैमूर को क्रिकेटर बनाना चाहती हैं।
हाल ही में करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया कि पूरा परिवार तैमूर के साथ बैठा था। तभी ये बात आई कि जल्द ही तैमूर करिश्मा के बच्चों के साथ खेलेगा। तभी करीना ने कहा कि ध्यान रहे कि सिर्फ क्रिकेट ही खेले।
तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी भी भारत के बेहतरीन क्रिकेटर रह चुके हैं। करीना की इस बात से लगता है कि वो तैमूर को अपने दादा की तरह ही क्रिकेटर बनाना चाहती हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal