लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका । कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में विगत दिनों पुलिस फायरिंग में पाचं किसानों की हत्या किए जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष राहुल गांधी को मृतक के परिवारों से मिलने जाने से रोका और उन्हें गिरफतार किया।
राहुल गांधी के गिरफतार किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंहचौहान का पुतला लेकर विधान सभा की ओर कूच किया। रास्ते में पुलिस ने रोका जिस पर कांग्रेस के लोगों ने पुलिस से धक्का मुक्की के बीच शिवराज का पुतला दहन किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal