कानपुर। शहर के हज यात्रियों के लिए कमेटी ने अबकी बार एक ऐसा ऐप तैयार किया है जिससे यात्रियों को समय-समय पर संबंधित जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा तिरंगा भी एकजुट करने का काम करेगा। जिसके लिए सभी यात्री अपने साथ तिरंगा लेकर रवाना हुए। कानपुर से 125 हज यात्रियों का जत्था लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। लखनऊ से जायरीन बुधवार को मदीना शरीफ के लिए रवाना होंगे। हज यात्रा करने वाले ज्यादातर ऐसे लोग होते हैं, जिन्होंने कभी विदेश यात्रा नहीं की। हज के दौरान क्या करना है इसके लिए इसलिए स्वंय हज कमेटी इनका प्रशिक्षण भी कराती है। पहली बार हज के दौरान एसएमएस अलर्ट मिलते रहेंगे। अपना ठिकाना भूल गए तो तलाशने के लिए एक खास मोबाइल एप की सुविधा भी दी गई हैं। फेसबुक के इस्तेमाल से जायरीन कान्सलेट जनरल ऑफ इंडिया से जुड़ सकेंगे। तिरंगा अपने मुल्क के जायरीन को एकजुट रखेगा, जहां भारतीय होंगे वहीं तिरंगा होगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal