नई दिल्ली: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। क्योंकि लगातार बढ़ रहे सोने के दाम में में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 400 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई।
कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और घरेलू बाजार में घटी मांग की वजह से ज्वैलर्स की खरीदारी में आई कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। वहीं इंडस्ट्रियल और सिक्का बनाने वालों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 41,000 रुपए के स्तर से नीचे आ गई। शुक्रवार को 550 रुपए टूटकर इसका भाव 40,950 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।
– गिरावट के साथ सोना 1183.90 डॉलर प्रति औस पर आया।
– चांदी 0.27 फीसदी फिसलकर 16.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।
– शुक्रवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 400 रुपए की गिरावट आई।
– गिरावट के बाद भाव क्रमश: 29,150 और 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
– इससे पहले 12 जनवरी को सोना 29,250 रुपए के भाव पर बंद हुआ था।
– बुधवार को सोने की कीमतों में 175 रुपए की गिरावट आई थी।
– गुरुवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सर्राफा बाजार बंद था।
– गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।
चांदी की कीमतों में 550 रुपए की गिरावट
– सर्राफा बाजार में चांदी 550 रुपए सस्ती हुई।
– इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 40,950 रुपए प्रति किलो रह गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal