गुरदासपुर । पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश करने में सफल हुए एक घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने प्रात:काल गोली मार दी। पाकिस्तानी रेंजर ने घुसपैठिए का शव यह कह कर लेने से मना कर दिया कि वह पाकिस्तानी नागरिक नहीं है।
इस घुसपैठिए संबंधी दोपहर 1 से 1-30 बजे तक भारतीय सैना के अधिकारियों तथा पाकिस्तानी रेंजर के बीच फलैग मीटिंग भी हुई जो बे-नतीजा रही।
जानकारी के अनुसार प्रात: भारत-पाख सीमा पर सिंबल फार्वड बी.ओ.पी.के पास कोहरे का फायदा उठाकर एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश करने में सफल हो गया। उक्त घुसपैठिया जब भारतीय इलाके में पंहुचा तो सीमा सुरक्षा बल की 132 बटालियन के जवानों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ईलाके में सर्च अभियान चलाया,परंतु कोई आपतिजनक चीज बरामद नहीं हुई। जिस पर भारतीय सैना के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर को फलैग मीटिंग के लिए बुलाया तथा मारे गए घुसपैठिए संबधी जानकारी दी। आधा घंटा चली यह मीटिंग बे-नतीजा रही।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal