नई दिल्ली। वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सेना अधिकारी राम किशन ग्रेवार के मुद्दे पर राजनीति गर्माती जा रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने आज देर शाम हिरासत में लिया है। केजरीवाल को पुलिस कनॉट प्लेस थाने ले जाया जा रहा है।
बता सुबह पूर्व फौजी के परिजनों से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अंदर नहीं जाने दिया गया। जिसके बाद आप कार्यकत्ताओं और कांग्रेस के कुछ वर्करों ने जंतर-मंतर पर जमकर प्रदर्शन किया।
उस दौरान दिल्ली पुलिस ने सिसोदिया और राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया। फिर राहुल गांधी को थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया। हालांकि शाम होने पर राहुल को फिर से हिरासत में लिया गया और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal