कोलकाता। सोमवार रात दमदम पार्क के एक आवासन में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। उस आवासन के एक फ़्लैट से लेकटाउन थाने की पुलिस ने 8 महिलाओं औ़र 11 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।
आरोप है कि बागुइहाटी औ़र लेकटाउन के विभिन्न आवासनों में रात होते ही देह व्यापार का धंधा शुरू हो जाता है। इसके पहले भी शनिवार की रात बागुईहाटी के एक आवासन से आपत्तिजनक अवस्था में कई युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन कार्यों में कुछ स्थानीय नेताओं की मिलीभगत है। कुछ लोगों ने इसमें पुलिस के भी लिफ्त रहने का आरोप लगाया लेकिन अशांति के कारण लोगों ने अपना मुंह बंद रखना उचित समझा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी पहले से ही है लेकिन वे मौन बने हुए हैं। इसी कारण यह व्यापार फल-फूल रहा है। विधानगर पुलिस ने बताया कि मामले पर वे लगातार निगरानी रख रहे हैं। खबर मिलने के बाद ही विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की किसी भी सूचना मिलने के साथ ही कार्रवाई की जायेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal