बिजनौर। जिले के नजीबाबाद मार्ग पर स्थित गांव पैदा में छात्राओं की छेड़खानी का विरोध करने पर दो समुदाय में जमकर संघर्ष हुआ। वहीं करीब तीन घंटे के संघर्ष में दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी और फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बिजनौर से नजीबाबाद मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे कुछ छात्राएं स्कूल जा रही थी। तभी कुछ युवकों ने उन्हें छेड़ते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे। इसी दौरान छात्राओं के परिजन पहुंच गए और छेड़खानी कर रहे युवकों से भीड़ गए। दोनों तरफ से विवाद और पथराव होने लगा। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायरिंग शुरु कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह दस बजे तक दोनों पक्ष को शांत कराने के लिए बलपूर्वक खदेड़ा और तीनों मृतकों सरफराज, हसीनुद्दीन और एक अन्य के शव को अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल पहुंचाया।वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाते हुए दोनो ओर से पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal