मुंबई । महाभारत की कथा प्राचीन भारत की एक महागाथा है जिसमें पाण्डवों और कौरवों के बीच कुरुक्षेत्र का महायुद्ध हुआ था। टेलिविजन ने इस महागाथा को कई बार दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है और उनके दिलों पर असर छोड़ा है। अब इस कतार में लाइफ ओके का शो नागार्जुन – एक योद्धा भी शामिल हो रहा है जो नागलोक और पृथ्वीलोक की कहानी कहता है।
शो अपने सबसे हाई प्वाइंट पर पहुंच रहा है जहां महाभारत काल के राज खुलेंगे और मुख्य किरदार अर्जुन को महाभारत की कथा से अपना संबंध सुनकर झटका लगेगा। इसलिए निर्माता महाभारत के काल को जीवंत कर रहे हैं जिसके लिए कई सारे नये चेहरों को लाया जा रहा है जो महत्वपूर्ण किरदारों के कैमियो में नजर आएंगे। शो में महाभारत वाले हिस्से में विशाल करवाल कृष्ण की भूमिका में तो राहुल शर्मा अर्जुन, सृष्टि जैन द्रौपदी, आइरिश मैती चित्रांगदा और इशा चावला उलुपी के किरदार निभाते दिखाई देंगे।
पौराणिक शो के लिए बहुत सारे शोध और योजना की जरूरत होती है। नागार्जुन की टीम भी पूरी मेहनत से जुटी हुई है कि इस माहौल को अधिक से अधिक प्रामाणिक दिखाया जा सके। विशाल से अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कृष्ण का किरदार निभाया है और मैं इसे हजारों बार निभा सकता हूं क्योंकि मुझे राजसी पोशाक पहन कर अर्थपूर्ण और गहरी बातें करना बेहद पसंद आता है। मैं इतिहास का हिस्सा बन खुद को खुश महसूस करता हूं।’’
नागार्जुन-एक योद्धा में दिखने वाला महाभारत काल दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प अनुभव होगा क्योंकि अर्जुन के इस काल से जुड़े कई रहस्य और राज खुलेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal