मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के नन्दकुमार थाने इलाके में गुरुवार की सुबह एक एसी बस के नाले में उलट जाने से पांच यात्री घायल हो गए। पांचों घायलों को कलाबेरिया स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया हैदुर्घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे हसगेरिया के निकट 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक के नियंत्रण खो देने से हुई। बस कोलकाता के धर्मतल्ला से हल्दिया जा रही थी। पुलिस के आने से पहले राहगीरों ने घायल यात्रियों को बस से निकाला। इसी बीच खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तथा राहत और बचाव कार्य शुुरु कर दिया। काफी परिश्रम के बाद बस नाले से निकाली गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal