जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में प्रशिक्षण अभ्यास के समय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक पहाड़ से टकरा कर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इंडोनेशिया के खोज और बचाव एजेंसी के परिचालन निदेशक ने बताया कि हरक्यूलिस सी130 विमान ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4:45 बजे (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6:15 बजे) टिमिका से उड़ान भरा था।
ये जहाज अपने गंतव्य स्थान वामेना पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना लिसुवा पहाड़ में हुई है। दुर्घटना स्थल की पहचान कर ली गयी है। मृतकों के शवों को वानेमा लाया जायेगा। पपुआ इंडोनेशिया का सुदूर पूर्व का इलाका है। यह हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal