जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचे। उनके यहां जोधपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गहलोत ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के एक पोस्टर का भी विमोचन किया। बाद में वे जैसलमेर के लिए रवाना हो गए, वहां शनिवार शाम से शुरू हो रही रामकथा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के जोधपुर पहुंचने पर कई कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। गहलोत ने वाल्मिकी समाज के एक पोस्टर का विमोचन भी इस अवसर पर किया। इसके बाद गहलोत यहां से जैसलमेर के रवाना हो गए।
गहलोत के जोधपुर आने पर नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता राजेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक जुगल काबरा, शहर जिला कांगे्रस क मेटी के अध्यक्ष सईद अंसारी, इकबाल खां, हीराराम मेघवाल, रणवीर सिंह कच्छवाह सहित कई कांग्रेसी पहुंचे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal