बर्डपुर, सिद्धार्थनगर : बच्चों के पढ़ाई के दौरान खेल की भी आवश्यकता होती है। यही बच्चे कल क्रिकेट, फुटबॉल, ओलम्पिक जैसे खेलो में प्रतिभाग करेगे। आज जो बच्चे इस तहसील स्तरीय बाल क्रीड़ा में आये है मै उनके उज्ववल भविष्य की कामना करता हूँ।
उक्त बाते बर्डपुर के खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कही। दो दिवसीय तहसील स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण एंव मशाल जलाकर किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खंड जोगिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगिया के छात्राओ द्वारा हंस वाहनी वाणी बन्दिना, सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। विकास खंड बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक काशीपुर के छात्राओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति से प्रंगण् में मौजूद दर्शन भाव विभोर हो गए। विकास खंड लोटन के छात्रो द्वारा देश भक्ति गीत गाया गया।
दो सौ मीटर की दौड़ में
विकास खंड जोगिया की छात्रा नेहा प्रथम स्थान प्राप्त किया। विकास खंड उसका बाजार की नसरीन व नौगढ़ की संजना क्रमशः दूसरें और तीसरे स्थान रही ।
तहसील स्तरीय बाल क्रीड़ा मे नौगढ़ बीईओ राम सुयश वर्मा, रीता गुप्ता, लोटन गोपाल जी मिश्र, उसका बाजार व्यास देव, जिला व्यायाम आध्यपिका अलका श्रीवास्तवा, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, अंशुमान सिंह, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, राजेश सिंह, अम्ब्रीश श्रीवास्तव, शमा फरजाना, अनीता पांडेय, नगमा बानो, शीबा रजिया, प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, रामसेवक, जुबेर अहमद, सालिकराम चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, सरोज भारती, नेहा सिंह, फौजिया नाज आदि उपस्थित रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal