लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक बड़ा झटका लगा है। विधायक अयोध्या प्रसाद पाल बसपा पार्टी छोड़कर अब समाजवादी (सपा) पार्टी में शामिल हो गए हैं। पाल ने मंगलवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी विचारधारा में आस्था व्यक्त की। पिछली बसपा सरकार में मंत्री रहे पाल फतेहपुर से विधायक है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. अशोक वाजपेई ने बताया कि पाल सपा में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की विचाराधारा में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने सपा को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने की मंशा जताई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal