लखनऊ। यूपी की सत्ताधारी पार्टी सपा में महीनों से चली आ रही घमासान ख़त्म हो गई है। कार्यकर्ता से लेकर नेता तक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम अखिलेश यादव ने एक बड़ा फैसला कर सबको हैरान कर दिया है।
अखिलेश यादव पहले अरोजनी नगर सीट से लड़ने वाले थे चुनाव
ख़बरों की माने तो सीएम अखिलेश यादव ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इस समय अखिलेश यादव एमएलसी हैं। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव आगे भी एमएलसी ही बने रहेंगे।
जबकि इससे पहले खबर आ रही थी कि अखिलेश लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब उन्होंने इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह भी बताया जा रहा है कि अखिलेश इस चुनाव के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में सघन चुनाव प्रचार करेंगे और उनका पूरा ध्यान चुनाव अभियान पर ही केंद्रित होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ के जिस सरोजनीनगर सीट से सीएम अखिलेश के चुनाव लड़ने की खबर थी, उस सीट से पहले धर्मेन्द्र यादव के भाई अनुराग यादव का नाम तय हुआ था।
उल्लेखनीय है कि सपा में चले इतने घमासान के बाद अखिलेश यादव का चुनाव न लड़ने के फैसला करना वाकई चौकाने वाला है हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीँ सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद गुरुवार को अपने 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। अब तक सपा ने 336 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है जबकि गठबंधन के बाद वह 298 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने अब तक 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal