लखनऊ। शिवसेना ने भाजपा के जारी घोषणा पत्र को जनता के साथ धोखा व छलावा बताया।
शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को हिन्दू समाज को धोखा व गुमराह करने वाला बताया।
भारतीय जनता पार्टी प्रभु राम से किये हुए वादे को निभाये। जब-जब चुनाव की बेला आती है भारतीय जनता पार्टी राम-राम चिल्लाना शुरू कर देती है। भाजपा ने प्रत्याशियों को जाति व परिवारवाद पर टिकट दिये हैं।
बहुत से अपराधी टिकट पाकर भाजपा की गंगा में पवित्र हो गए हैं। कई राष्ट्रीय नेताओं के पुत्रों व परिजनों को टिकट दिए हैं। शिव सेना मन्दिर निर्माण पर लोकसभा में बिल लाने की पक्षधर थी।
उन्होने कहा कि सदन में हमारे नेताओं ने बार-बार इस विषय को उठाया लेकिन भारतीय जनता पार्टी देश को गुमराह करती रही। जातीय व परिववाद पर चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी देश के हिन्दू समाज के साथ धोखा व छलावा कर रही है।
सूबे की जनता बिहार की तरह यहां भी इनको धूल चटाने का काम करेगी। जिस प्रकार बहुत से राम भक्तों का टिकट काटा है वह हमारे पार्टी से चुनाव के उम्मीदवार होंगे। असली राम भक्तों को शिवसेना अपने टिकट पर लड़ायेगी। भाजपा का घोषण पत्र जनता के साथ छलावा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal