Saturday , April 27 2024

मुंबई बीएमसी चुनाव में 52.17 फीसदी वोटिंग, फिल्मी हस्तियों ने भी डालें वोट

मुंबई। देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगर पालिका बीएमसी की 227 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ।

मुंबई में कुल 52.17 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे से शुरु हई वोटिंग में महाराष्ट्र की आम जनता में उत्साह तो देखा गया, बल्कि कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।

वरुण धवन नहीं दे पाए वोट

इसी बीच खबर आई कि अभिनेता वरुण धवन वोटर लिस्ट में नाम न होने से वोट नहीं कर पाए। इस बात पर वरुण खासे निराश दिखे। वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचीं। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी, टाटा चेयरमैन रतन टाटा वोट डालने पहुंचे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे, एमसीपी के अध्यक्ष शरद पवार और नितिन गडकरी सपरिवार वोट डालने पहुंचे।

भाजपा नेता साइना एनसी साइकिल लेकर वोट डालने पहुंचीं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, जॉन इब्राहिम, रेणुका शहाणे, विन्दू दारासिंह, जोया अख्तर, गीतकार गुलजार जैसे कई कलाकार वोट डालते नजर आए। पूर्व क्रिकेटर और सांसद सचिन तेंदुुलकर ने भी वोट डाल सभी लोगों को वोट डालने का संदेश दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी आज #VoteKarMaharashtra ट्रेण्ड कर रहा है।

दोपहर बाद शाहरुख खान, मान्यता दत्त, किरण राव, प्रेम चोपड़ा, सुभाष घई ने भी मतदान किया। महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी गठबंधन पार्टी शिवसेना के बीच प्रतिष्ठा की जंग बन चुके बृहन्नमुंबई महानगरपालिका की 227 सीटों पर मतदान हुआ। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी नागपुर नगर निगम चुनाव के लिए भारत महिला विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
227 सीटों पर कुल 2275 उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। मतदान के लिए आयोग ने मुंबई में 7297 बूथ बनाए गए हैं इनमें 726 बूथ संवेदनशील था। आज बीएमसी के अलावा नागपुर, ठाणे, नासिक समेत 10 नगर पालिकाओं के लिए भी मतदान हुआ। इन 10 नगरपालिकओं के लिए 1.95 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे वहीं कुल 3.77 करोड़ मतदाता मुंबई समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों में 17,331 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। इस चुनाव की नतीजे 23 फरवरी को आएंगे। शहर में 7,297 मतदान केंद्र थे जिसमें 726 संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, शहर के 159 इलाकों को संवेदनशील घोषित किया गया। पुलिस ने मतदान केंद्रों के 100 मीटर तक सीआरपीसी की धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू की, जहां गैर मतदाताओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कम से कम 17 प्राथमिकियां और 59 गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए। 3,000 लोगों के खिलाफ एहतियाती तौर पर कार्रवाई की गई है और शहर से 125 लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 1,100 लोगों को एहतियाती तौर पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 844 वारंट जारी किए गए और अवैध शराब बेचने पर 185 मामले दर्ज किए गए। मतदान केंद्रों के बाहर विशेष और अपराध शाखाओं के कर्मी सादे कपड़ों में तैनात किए गए।

 

मुंबई में हुआ रिकार्ड 52.17 फीसदी मतदान

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मतदाताओं ने जबर्दस्त उत्साह दिखाते हुए जमकर मतदान किया है , जिससे मुंबई में 52.17 फीसदी मतदान होने की जानकारी मुंबई महानगरपालिका ने दी है। इसी प्रकार महाराष्ट्र की अन्य महानगरपालिका व जिलापरिषद में भी मतदान का आंकड़ा बढ़ा है।

नागपुर महानगरपालिका में भी मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां 49.95 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह ठाणे में 53.11 फीसदी मतदान होने की जानकारी मिली है। नाशिक में 52.63 फीसदी मतदान हुआ है।

इसी प्रकार सोलापुर में 44 फीसदी व पिंपरी में 51.86 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।पुणे में 49.52फीसदी व अमरावती में 51.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com