लखनऊ। यूपी में शासन स्तर से दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गये है। इसमें मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक रहे सुजीत पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक आगरा बना दिया गया है। गौरतबल हो कि यूपी में तबादलो का दौर चल रहा है और इस बार दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गये है। इसमें सुजीत पाण्डेय को पुलिस महानिरीक्षक आगरा बनाया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद रहे अजय आनन्द को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ बना दिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal