लखनऊ। पिछले दिनों मुलायम सिंह परिवार में उपजी पारिवारिक कलह के चलते मुलायमसिंह यादव की बहु अपर्णा यादव को कैन्ट विधान सभा क्षेत्र से तो मुलायम सिंह के भतीजे और अखिलेश यादव के भाई अनुराग यादव को सरोजनीनगर विधान सभा चुनाव में करारी पराजय का सामना करना पड़ा।
यहां पर उल्लेखनीय है कि अपर्णा यादव को कैन्ट विधान सभा क्षेत्र से पहले प्रदेश अध्यक्ष के रुप में शिवपाल सिंह यादव ने टिकट दिया था जिसे बाद में सपा मुखिया बनने के बाद अखिलेश ने अपने कोटे से टिकट दिया और साथ सरोजनी नगर से भाई अनुराग यादव को टिकट दिया। मुलायम सिंहयादव ने कैन्ट में अपर्णा यादव के समर्थन में प्रचार किया और अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाकर जनता से अपर्णा को जिताने कीअपील की थी।
सरोजनीनगरविधान सभा क्षेत्र में मुलायम ने प्रचार नहीं किया। अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिम्पल यादव ने दोनों ही विधान सभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की किन्तु सपा मुखिया के अपील को जनता ने नकार दिया और परिवार केदोनों सदस्य चुनाव हार गए।
यहां पर उल्लेखनीय है कि सरोजनीनगर जिसपर भाजपा कभी चुनाव नहीं जीती थी उसे भाजपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वाति सिंह ने पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतीं और यह सीट भाजपा की झोली में डाल दिया। श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस छोडकर भाजपा का दामन थामा और यहां मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव को करारी शिकस्त दी।
भाजपा नेताओं के सदस्य चुनाव जीते
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी पंकज सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के पुत्र,मलिहाबाद सु. से भाजपा सांसद कौशल किशोंर की पत्नी जय देवी,सांसद एवं बाहुबली बृजभूषण सिंह के पुत्र प्रतीक सिंह गोन्डा से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व मंत्री हरीश श्रीवास्तव के पुत्र भी वाराणसी से चुनाव जीते हैं। जबकि पार्टी के सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह चुनाव हर गयी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal