नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की पंजाब इकाई में महासचिव के तौर पर शामिल करने के लिए आज और तीन नामों को मंजूरी प्रदान की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि गुरचरण दास दिरबा, रमेश जोशी और सचिन शर्मा के नाम पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए मंजूर किए गए हैं।
पार्टी पहले ही इस राज्य में पदाधिकारियों की एक लंबी-चौडी सूची घोषित कर चुकी है। कांग्रेस सत्तारुढ अकाली-भाजपा गठबंधन से सत्ता वापस हासिल करने के लिए प्रयासरत है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal