रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर लियांड्रो दामियाओ ने फुटबाल क्लब फ्लामिंगो से एक साल का करार किया है। दामियाओ को सांतोस से ऋण पर फ्लामिंगो में शामिल किया जाएगा। दामियाओ को फ्लामिंगो में 180,000 डॉलर वेतन के रूप में मिलेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस सौदे की घोषणा इस सप्ताह आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी। ब्राजील के आक्रामक खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले दामियाओ पिछले कुछ वर्षो से खराब फार्म में चल रहे हैं और चोटों से भी जूझते रहे हैं।
