नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने मानव संसाधन एवम विकास मंत्रालय से जुड़ी चर्चा के दौरान प्रसिद्ध हिंदी फिल्म पूरब और पश्चिम का गाना ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ सदन में गाया।
उन्होंने अपने भाषण के दौरान ही ‘जब जीरो दिया मेरे भारत ने …भारत ने मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आयी तारों की भाषा भारत ने, दुनिया को पहले सिखलाई देता न दशमलव भारत तो यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था’ गाना गाया।
इस पर सदन के कई सदस्यों ने ताली बजाकर तिवारी का अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal