चार वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। चोट लगने से गंभीर हालत होने के कारण पीड़िता को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत पुलिस आयुक्त को भेजी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले उसकी प्रदीप नाम के एक युवक से जान-पहचान हुई थी। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। उसने उसे अपने साथ अपने कमरे में रखा था। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आठ माह पहले आरोपी ने उसे अपनी मां के घर छोड़ दिया था। यहां आरोपी के छोटे भाई सौरव ने जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। मां-बेटे करीब डेढ़ माह से उसे खाना नहीं दे रहे थे। 30 दिसंबर को पीड़ित मौका पाकर घर से बाहर निकल आई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal