लखनऊ/झाँसी। झांसी प्रदेश कार्य समिति को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार को यूपी से भाजपा उखाड़ फेंकेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क करें। भाग्य-विधाता मतदाताओं से 2017 में होने वाली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगें।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार हर मामले में फेल है। महिला सुरक्षा और फिर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था। आए दिन हो रहे बलात्कार, हत्या, लूट आदि सपा की विफलता की गवाही दे रहे हैं। श्री मौर्या ने कहा कि 11 अगस्त को मां-बेटी के सम्मान में भाजपा एक बार फिर सड़क पर उतरेगी भाजपा। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम पर भी हमला बोला। कार्यकर्ताओ के बलबूते सपा सरकार उखाड़ फेंकने और 2017 में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal