मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी ने तहलका मचा दिया है। संत दुनिया से बॉलीबुड की दुनिया में रखा कदम रखने के बाद देखना है की इस फिल्म में इनको कितनी सफलता मिलेगी।।
सर्जिकल स्ट्राइक पर आने वाली फिल्म ‘हिन्द का नापाक को जवाब’ का शानदार पोस्टर आज गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा रिलीज किया गया।
बता दें गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से आज धमाकेदार पोस्टर को रिलीज किया। पोस्टर में उनकी बेटी हनीप्रीत भी उनके साथ दिख रही हैं।
कमांडो की यूनिफार्म में दिख रहे गुरमीत राम रहीम सिंह ने पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है।
फिल्म का प्लॉट सर्जिकल स्ट्राइक पर है और इसी महीने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं आज रिलीज हुए इस पोस्टर को सोशल मीडिया में लोग खूब पंसद कर रहें है।