चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को साध्वी देवा ठाकुर ने सीजेएम अदालत में सरेंडर किया। पुलिस को हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में साध्वी की कई दिनों से खोज रही थी।
गौरतलब है कि करनाल के सावित्री पैलेस में मंगलवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी।
पुलिस ने महिला की मौत के बाद साध्वी और उनके समर्थकों पर हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए। तभी से पुलिस साध्वी और उनके समर्थकों को तलाश की जा रही थी।
अ
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal