 वाशिंगटन। अमेरिका के मिशीगन प्रांत में एक बंदूकधारी व्यक्ति ने अदालत परिसर के बाहर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये। मिशिगन के गवर्नर रिक स्नाइडर ने ट्विटर पर इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सैंट जोसेफ अदालत परिसर के बाहर बंदूकधारी द्वारा किये गये गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी मारे गये। पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाने वाला हमलावर एक कैदी था जिसने अदालत परिसर में एक सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीन ली थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हमलावर को मार दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर ने गोलीबारी क्यों की। गोलीबारी के बाद अदालत परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले डलास शहर में एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर पांच पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी थी।

		 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal