चंडीगढ़। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा वहां के लोगों के साथ किए गए धोखे का प्रत्यक्ष सबूत पेश करते हुए, राष्ट्रीय राजधानी से आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने शुक्रवार को घोटालों और कोई भी चुनावी वायदा पूरा न करने को लेकर आप नेता का भंडाफोड़ किया है।
यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, विधायकों कर्नल दविंदर शेरावत व असीम अहमद (दिल्ली के पूर्व मंत्री) ने करीब दो साल पहले दिल्ली में आप सरकार बनने के बाद से वहां फैली अव्यवस्था के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया और पंजाब के लोगों को आप नेता के झूठे वायदों व बड़े-बड़े दावों में फंसने के विरूद्ध चेतावनी दी है।
इस दौरान, अहमद ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने हेतु दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा रची गई साजिश संबंधी एक ऑडियो क्लिप को चलाया। जिस क्लिप में आप वर्कर द्वारा अहमद को बताया जा रहा है कि किस प्रकार उन्हें एक व्यक्ति के जरिए झूठा फंसाया गया था और उक्त व्यक्ति को 11 लाख रुपए अदा किए गए थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal