नई दिल्ली। उपराज्यपाल नजीब जंग ने शुक्रवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड को भंग कर दिया। साथ ही बोर्ड के कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
उपराज्यपाल सचिवालय ने बताया कि श्री जंग ने वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। उन्होंने बोर्ड के पुनर्गठन का आदेश दिया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सचिव (राजस्व) को सभी शक्तियां दी गई हैं। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार एस.एम. अली को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे थे जिसके बाद उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal