लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। शासन ने राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष प्रवीर कुमार को राजस्व परिषद का नया अध्यक्ष बनाया है।
शासन द्वारा आज देर शाम जारी तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के वित्त आयुक्त और प्रमुख सचिव वित्त डा0 अनूप चंद्र पाण्डेय से चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। हाल ही में उच्च शिक्षा की प्रमुख सचिव बनाई गयीं डा0 अनीता भटनागर जैन को अब चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास लघु सिंचाई का कार्यभार यथावत बना रहेगा।
स्रकार ने माध्यमिक शिक्षा के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार को फिर से उच्च शिक्षा विभाग भी दे दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्हें इस विभाग से अवमुक्त कर डा0 अनीता भटनागर जैन को इसका प्रभार दिया गया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal