नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में चार और लापता जवानों के शव बरामद हुए हैं जिससे शहीद होने वाले जवानों की संख्या 10 से बढ़कर 14 हो गई।
गौरतलब है कि 25 जनवरी की देर शाम को छह जवान गुरेज सेक्टर पर अपने आर्मी कैम्प पर मौजूद थे तभी तेज बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ।
इसमें जवानों का कैंप बर्फ के ढेर में दब गया और उसमें मौजूद छह जवान शहीद हो गए।इससे पहले बुधवार को ही सीमा से सटे इलाके सोनापार में हिमस्खलन से 1 जवान की मौत हो गई थी और 2 जवान लापता हो गए थे।
वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि बुधवार को हिमस्खलन से प्रभावित होने वाले इलाके से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal