काजीरंगा। ऊपरी असम में स्थित राष्ट्रीय अभ्यारण्य काजीरंगा से शनिवार की सुबह असम पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गैंडे के तीन अवैध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार अवैध शिकारियों की पहचान अरफान अली उर्फ इहान, साद्दान हुसैन उर्फ सादात अली और सफिकुल इस्लाम के रूप में की गई है। शिकारियों के पास से पुलिस ने दो लाख रुपए भी जब्त किया है। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि तीनों काजीरंगा अभ्यारण्य में कई गैंडों की हत्या में लिप्त थे। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में और भी अवैध शिकारियों के पकड़ने जाने की संभावना है। राज्य में भाजपानीत गठबंधन सरकार के गठन के बाद से ही काजीरंगा राष्ट्रीय अभ्यारण्य अवैध शिकारियों के विरूद्ध अभियान तेज हो गया है।राज्य में विश्व प्रसिद्ध एक सींग वाले गैंडों की हत्या एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना था। इस मुद्दे पर कांग्रेस अपना पक्ष रखने में पूरी तरह से विफल साबित हुई थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal