Thursday , February 19 2026

कार पर गंदगी फेंककर सवारों से नौ लाख की लूट

lootमथुरा। जिले के हाईवे थाने के पास हाईवे प्लाजा पर कार में सवार लोगों पर गंदगी फेंककर नौ लाख रूपये लूट लिये जाने की जानकारी मिली है। वहीं कुछ लोग शीशा काटकर पैसा निकालने की बात कह रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गाड़ी को पंक्चर कर लूट की है। पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, कुसुम वाटिका निवासी कन्हैया पुत्र दानसिंह आज धौलीप्याऊ स्थित किसी बैंक की शाखा से नौ लाख रूपये निकालकर कार से आ रहे थे, तभी हाईवे प्लाजा के सामने यह घटना हुयी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारियों ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com