जैसलमेर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अन्तरराष्ट्रीय सीमा से जुडे चार राज्यों में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए आज जैसलमेर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री सिंह जैसलमेर स्थित सीमा सुरक्षा बल के कार्यालय मेंंअन्तरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर इसकी समीक्षा करेंगे।
बैठक मेंं चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों को हिस्सा लेना था, लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक सिर्फ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे वहां पहंुची हैं।
बैठक में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, गुजरात के गृहमंत्री और जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव समेत अन्य सम्बधित अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal