Wednesday , May 1 2024

घर से बुलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता को मारी गोली, तृणमूल पर आरोप

download (3)मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेगुनबाडी घोषपाडा में घटी। मतृक का नाम सईदुल इस्लाम है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने गोली मारने का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थित अपराधियों पर लगाया है। हालांकि तृणमूल  कांग्रेस ने आरोप को अस्वीकार किया है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हुई।

गौरतलब है कि बेलडांगा में कुछ दिनों पहले एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हुई है। सईदुल के परिवारवालों का आरोप है कि रविवार की सुबह कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गया। घर से बाहर निकलने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल सइदुल इस्लाम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक दास का आरोप है कि पंचायत चुनाव से पहले तृणमूल हिंसा का माहौल बनाने के लिए हथियारों का दामन थाम लिया है। उसी का परिणाम सइदुल इस्लाम की हत्या है। वहीं स्थानीय तृणमूल नेताओं ने अशोक दास के आरोप को सरासर बकवास बताया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com