बीजिंग। चीन अपनी नई नई खोजों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अपने तकनीकी ज्ञान के लिए प्रसिद्ध चीन ने अपने अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए गुईझोउ प्रांत में दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन का निर्माण करने जा रही है। बनायी जा रही इस रेडियो दूरबीन से वह अपने सुपरकंप्यूटर स्काईआई-एक को जोड़ेगा। इससे प्रति सेकेंड क्वाड्रीलियन कंप्यूटिंग ऑपरेशन संभव हो सकेगा। आधिकारिक मीडिया की खबरों के मुताबिक, दूरबीन के डिश का आकार 30 फुटबॉल मैदान जैसा है और गुईझोउ के पहाड़ पर इसे लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2016 में जब इसका निर्माण पूरा हो जाएगा तब 500 मीटर का एपरेचर गोलाकार दूरबीन (फास्ट) दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन हो जाएगी। फिलहाल, प्यूर्तो रिको की अरीसिबो वेधशाला सबसे बड़ी है जिसका व्यास 300 मीटर है। उम्मीद है कि दूरबीन के जरिए अरबों प्रकाश वर्ष दूर रेडियो संकेतों को पकड़ा जा सकेगा। इसके निर्माण से अंतरिक्ष के अन्वेषण में चीन की क्षमता का विस्तार होगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal