पांच राज्यों में भाजपा के खिलाफ जनादेश के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। तेजस्वी ने बुधवार को ट्वीट करके नीतीश कुमार को पुराना बयान याद दिलाते हुए कहा है कि अब जदयू अध्यक्ष का भ्रम टूट गया होगा।
तेजस्वी ने लिखा है कि महागठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता इस देश में किसी में नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि पांच राज्यों के परिणाम के बाद जदयू अध्यक्ष का अब क्या विचार है?
लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को मिलेगी शिकस्त : राबड़ी
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को ऐसी ही हार का सामना करना पड़ेगा। राबड़ी ने जीत का श्रेय कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कोशिशों को दिया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी। राबड़ी देवी ने कहा कि यह जीत जनता और सत्य की जीत है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal