कोलकाता। बाबा रामदेव ने शनिवार को राजभवन के बाहर संवाददाताओं को संबोधित किया। केन्द्र सरकार का नोटबंदी फैसला बहुत ही अच्छा है। यह देश के आर्थिक विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री का यह फैसला ऐतिहासिक व साहसिक है। देश में पड़ा काला धन को बाहर निकालने का सबसे अच्छा तरीका है। देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार होगें। डिजिटल इंडिया अभियान का भी समर्थन किया।
राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलने के लिए शनिवार को बाबा रामदेव राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल से मिलने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस फैसले से नकली नोटों का कारोबार रूकेगा। प्रधानमंत्री के फैसले से देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार आएगा।
बाबा रामदेव ने डिजिटल इंडिया अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश में कैशलेस प्रणाली को लागू करना चाहते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वह नकदी व्यवस्था को ही खत्म करना चाहते हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा नोटबंदी पर किये जा रहे विरोध पर बाबा ने कहा कि ममता बनर्जी कहीं दिल से प्रधानमंत्री के फैसले स्वीकार रही हैं। लेकिन वह क्यों विरोध कर रही हैं, यह कह पाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री नोटबंदी के पक्ष में हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद से लोंगो को जो परेशानी हो रही है ममता उससे नाराज है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal