Sunday , April 20 2025

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्रियों की बस नदी में गिरी

ब्यूरो लखनऊ।
नेपाल में 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिर गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। पोखरा से काठमांडू जाते समय रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। बस में सवार कुल 40 यात्रियों में 14 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। हादसे का शिकार हुई बस (UP 53 FT 7623) शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत आयुक्त जीएस नवीन ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से वार्ता की। नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घटना में हताहत हुए यात्रियों को तत्काल बचाव राहत कार्य किया जा रहा है। महराजगंज एसडीएम और महराजगंज सीओ को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

जनपद गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की यह बस है। पांडुरंग यात्रा के नाम से यह यात्रा है, जिसमें महाराष्ट्र के 110 लोग प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे, जिसमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जो शेष लोग हैं वह वर्तमान में मुंगलिंग नेपाल में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com